फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने अपने सेवादार को बनाया दो घंटे का चीफ इंजीनियर

विज्ञापन
33 - एक दिन का चीफ इंजीनियर बने सेवादार कागजात पर हस्ताक्षर करते हुए। ...संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नगर निगम के इतिहास में पहली बार एक सेवादार को दो घंटे का अधिकारी बनाया गया। लोहड़ी के पर्व पर चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने सेवादार जयवीर सिंह को दो घंटे का चीफ इंजीनियर बनाया और उसे अपनी सीट पर बैठा दिया। दो घंटे के चीफ इंजीनियर बने जयवीर सिंह ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की अच्छी रैंकिंग के लिए नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के निर्देश जारी किए। इस संबंध में उन्होंने कागजात पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में शहर को रैंकिंग लाने के लिए अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करने को कहा। साथ ही शहरवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग करने की अपील की। चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में सेवादार दिनरात निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। अपने इन बुजुर्गों को हमें हमेशा सम्मान देना चाहिए और आज त्योहार के दिन मैंने वैसा एक ही प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें