फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिरसा के राइस शैलर की कार से पौने दो करोड़ रुपये बरामद, पुलिस ने किए सीज

Wed, 12 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद में कार से बरामद की गई रा​शि स्त्रोत पुलिस विभाग - फोटो : kishtwar news
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिल्ली कार धमाके की घटना के बाद जिले में पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को थाना शहर पुलिस ने रतिया रोड पर चेकिंग के दौरान सिरसा के राइस शैलर की कार से पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में कार चालक नकदी का स्रोत नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने नकदी को सीज कर दिया है और आयकर विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि यह राशि सिरसा के राइस शैलर से संबंधित थी। शैलर इसे रतिया में अपने साथी के पास किसी लेनदेन के लिए ले जा रहा था और लौटते समय पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। दिल्ली कार धमाके के बाद पुलिस टीमें विशेष अलर्ट पर हैं। सूचना के आधार पर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
-
दिल्ली धमाके के बाद जिलेभर में सुरक्षा एवं खुफिया गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस पूर्णत: सतर्क है। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें