फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉग स्क्वाॅयड के साथ पुलिस ने खंगाले नशा तस्करों के ठिकाने

विज्ञापन
डाग स्क्वाॅयड के साथ तलाशी अ​भियान में जुटे पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
हांसी। जिला हांसी में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दाैरान पुलिस ने डाॅग स्क्वाॅयड के साथ नशा तस्करों के ठिकानों को खंगाला। अभियान के दौरान थाना शहर, सदर, बास और नारनौंद सहित जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों, ढाबों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, पार्कों, सुनसान गलियों और खाली खंडहरों पर तलाशी की। पुलिस कर्मियों ने संभावित ठिकानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों को पकड़ना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना और आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है, और ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें