फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस संडे को लक्ष्मीबाई चौक से पंचायत भवन तक सड़कों पर राहगीरी

Fri, 21 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पुलि-पब्लिक - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा के चौथे शहर हिसार में इस रविवार 23 अक्तूबर से राहगीरी शुरू होगी। सीएम मनोहर लाल की सहमति के बाद अपने शहर में राहगीरी शुरू हो रही है। राहगीरी हर संडे की सुबह होगी। इसके लिए लक्ष्मीबाई चौक से पंचायत भवन तक के रोड को तय किया गया है।
विज्ञापन


सात नवंबर 2013 को गुरुग्राम से राहगीरी शुरू हुई थी। वहां के तात्कालिक पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने एक एनजीओ के सहयोग से इसे शुरू किया था। लोगों को यह कार्यक्रम इतना पसंद आया कि दूसरे शहरों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद ने इसे अपनाया।

हरियाणा का तीसरा शहर करनाल सीएम सिटी इसे पिछले साल शुरू कर चुका है। राहगीरी शुरू करने वाला हरियाणा का चौथा शहर हिसार होगा। एनसीआर को छोड़ दें तो सीएम सिटी के बाद हरियाणा का दूसरा शहर अपना होगा।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
पहले चरण में इसे रानी लक्ष्मीबाई चौक से पंचायत भवन के बीच की सड़क पर शुरू किया जाएगा। संडे सुबह 6 से 9 बजे तक सड़क पर राहगीरी होगी। इस तय समय में लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक की ओर जाने वाले रूट को डायवर्ट किया जाएगा। एचएयू गेट नंबर एक को भी वाहनों के लिए बंद किया जाएगा।

राहगीरी मतलब मस्ती की पाठशाला
राहगीरी में मस्ती की पाठशाला चलेगी। इन तीन घंटों में यहां पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं अपनी इच्छा अनुसार कोई भी गेम खेल सकेंगे। यहां कोई पेंटिंग कर सकता है। सड़क पर रंगोली बना सकते हैं। ग्रुप डांस कर सकते हैं। बच्चे साइकलिंग, स्केटिंग कर सकेंगे। योग, ध्यान, एरोबिक, स्लो रेस, वाकिंग आदि कर सकेंगे।

यह बोले आईजी
राहगीरी शहर को एक नया आभास कराएगी। इस कॉन्सेप्ट में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मस्ती के लिए सड़कों पर आएंगे। मस्ती के साथ यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को कुछ सीखने को भी मिलेगा। यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए बेस्ट प्लेटफार्म मिलेगा।
ओपी सिंह महानिरीक्षक, हिसार

लोगों के साथ होंगे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी
शहर के लोगों का यह अपना कार्यक्रम होगा, जिसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों के साथ होंगे। पुलिस-पब्लिक का यह बेहतरीन साथ हो सकता है। इसमें पुलिस अधिकारी लोगों को यातायात के संदेश देकर जागरूक बनाने के लिए भी उपयोग कर सकेंगे।

एक शानदार मंच हर प्रतिभा को
राहगीरी उभरते कलाकारों, स्कूली बच्चों के लिए एक शानदार मंच साबित होगा। यहां बिना किसी झिझक अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। शहर में हर संडे सुबह के तीन घंटे एक सुकून का अहसास दिलाएंगे। इस सड़क पर राहगीरी कामयाब होने के बाद इसका दायरा बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें