फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के लिए पुलिस ने कसी कमर

Wed, 06 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। चुनावों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष करवाने के लिये पुलिस विभाग आधुनिक सूचना एवं तकनीक के साथ काम करेगा। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने स्थानीय जी.ओ. मैस में सभी उप पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रबंधकों एवं पेट्रोलिंग पार्टियों के इंचार्जों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला में प्रथम चरण मेें तीन खंडों क्रमश: हिसार प्रथम, द्वितीय व नारनौंद में 10 जनवरी को मतदान होगा।

प्रथम चरण में चुनाव के लिए 161 स्थानों पर 565 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 81 एसआई / एएसआई, 108 प्रधान सिपाही, 458 सिपाही, 565 होमगार्ड जवान तैनात होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की 20 लोकेशन पर 20 एसआई / एएसआई, 20 प्रधान सिपाही, 40 सिपाही तथा 40 होमगार्ड तैनात होंगे, जबकि संवेदनशील मतदान केन्द्रों की 41 लोकेशन पर 41 प्रधान सिपाही, 82 सिपाही तथा 82 होमगार्ड के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।

इन तीन खंडों की सीमाओं पर निर्धारित नाकों के अलावा अतिरिक्त नाके भी लगाए जाएंगे।

गश्त के लिए 42 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन
गश्त के लिए 42 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। हर पेट्रोलिंग पार्टी को 3 से 4 गांव दिए गए हैं। इस प्रकार हर पेट्रोलिंग पार्टी अपने निर्धारित क्षेत्रों में हर 5 से 10 मिनट बाद गश्त करती रहेगी।

इसके अलावा दो रिजर्व फोर्स रखी गई है, ये रिजर्व फोर्स हर प्रकार के अत्याधुनिक साजो सामान (एंटीराइट एक्युपमेंट) से सुसज्जित रहेगी, जो हर प्रकार की अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए तत्पर रहेगी।

15 से 20 मिनट बाद करेंगे गांवों का दौरा
प्रत्येक खंड में उप पुलिस अधीक्षक, एक इंस्पेक्टर अपने निर्धारित सुरक्षा बल के साथ अपने क्षेत्र की निगरानी रखेंगे, जोकि प्रत्येक गांव में हर 15 से 20 मिनट बाद दौरा करते रहेंगे।

इस प्रकार प्रथम चरण के मतदान के लिए तीन डीएसपी, 18 इंस्पेक्टर, 182 एसआई / एएसआई, 316 प्रधान सिपाही, 878 सिपाही तथा 835 होमगार्ड तैनात रहेेंगे।

जरूरत पड़ने पर फोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी
आवश्यकता पड़ने पर पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पंचायत चुनाव को भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

हर गतिविधि की सूचना देंगे कंट्रोल रूम पर
पुलिस अधीक्षक ने मतदान के दिन तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि सभी अपनी ड्यूटी निष्पक्षता के साथ करते हुए अपने क्षेत्र की हर प्रकार की गतिविधियों की सूचना समय-समय पर पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आम नागरिक भी मतदान से संबंधित व अन्य किसी प्रकार की घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 व 01662-237150 पर दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें