फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समाज में एकता फैलाने के उद्देश्य को लेकर दौड़े पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में पुलिस की तरफ से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जो किला गेट से बड़सी गेट व पुराना बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे व खेल-कूद के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना था। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर सदानंद, थाना यातायात एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार व पुलिस चौकी किला बाजार के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में दौड़ा का आयोजन हुआ। इस दौड़ में स्थानीय नागरिकों, छात्रों, युवा खेल प्रेमियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं व महिलाओं ने भी भाग लेकर समाज में सशक्त और जागरूक नागरिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा, सड़क नियम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस के संदेश भी सांझा किए गए। दौड़ के समाप्त होने पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें