हरकीरत से भी पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने ज्योति से जुड़े तीसरे किरदार हरकीरत से भी पूछताछ की है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक सिख कमेटी के सदस्य हरकीरत भी ज्योति के संपर्क में था। ज्योति के एक वीडियो में हरकीरत भी नजर आया था। अब पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि अब तक पकड़े गए सभी छह आरोपी क्या आपस में कनेक्ट हैं।
ज्योति मल्होत्रा का बाली टूर पाकिस्तान ने स्पांसर क्यों किया ?
जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा का बाली का टूर पाकिस्तान की ओर से स्पांसर किया गया था। आखिर पाकिस्तान ने उसका टूर स्पांसर क्यों किया। इसके बदले क्या डील हुई थी? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए ज्योति से सवाल जवाब किए जा रहे हैं।
बॉर्डर के पास तारबंदी के वीडियो बनाए
ज्योति ने थार में जाकर बॉर्डर के बेहद करीब के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें बॉर्डर की तारबंदी भी दिखाई दे रही थी। इसके बाद ज्योति पहलगाम भी गई थी। वहां वह किन-किन लोगों से मिली। किस तरह से वहां वीडियो बनाए। इनको लेकर जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Youtuber: ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, अब यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर मंडराया खतरा