फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों को सीधे जमानत नहीं, अब खानी पड़ेेगी हवालात की हवा

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पुलिस मी‌ट‌िंग - फोटो : bureau
विज्ञापन
शांति भंग करने वालों को अब सीधे जमानत नहीं, बल्कि हवालात की हवा खानी पड़ेगी। डीएसपी सिटी जयपाल सिंह ने शनिवार को सिटी थाना में सभी चौकी इंचार्जों की मीटिंग लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शांति भंग करने वालों को सीधे कोर्ट में पेश करने की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें सजा के तौर पर हवालात में बंद करना जरूरी है। ऐसे में शरारती तत्व को सबक मिलेगा। अभी तक तो शराब पीकर हुड़दंग करने अथवा सरेराह झगड़ा करने वालों पर पुलिस शांति भंग करने की धारा 107 व 151 लगाकर एसडीएम कोर्ट में पेश कर देती थी। मगर अब पुलिस उसे सीधे पेश नहीं करेगी। सबक सीखाने के तौर पर उसे हवालात में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


एरिया के बदमाशों की लिस्ट बनाएगी हर चौकी
डीएसपी सिटी ने क्राइम पर कंट्रोल करने व अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने के लिए प्लानिंग तैयार की है। डीएसपी ने चौकी इंचार्ज व थाना इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने एरिया के बदमाशों की लिस्ट बनाएं। महिला विरुद्ध आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। कोई भी महिला, बुजुर्ग, बच्चे और विकलांग थाने चौकी में शिकायत लेकर आए तो उनकी शिकायत सुनने व निपटान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दें। ड्रग्स, जुआ, सट्टा व अवैध शराब के कारोबार बंद होने चाहिए। हर चौकी इंचार्ज को ज्यादा से ज्यादा पर्चे देने के लिए टारगेट दिया गया है।

लग्जरी सूट बूट पहनने वालों पर भी रखें निगाह
डीएसपी जयपाल ने निर्देश दिए हैं कि क्राइम को हर तरह से कंट्रोल में करना पुलिस की जिम्मेवारी है। अपराधियों की पहचान की जानी चाहिए। पुलिस की पैनी एवं परख वाली निगाह होनी चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति का एकदम से बदलाव यानी लग्जरी शौक व सूटेड बूटेड होना भी कहीं न कहीं आपराधिक लिंक दर्शा सकती है। पुलिस को इस तरह के व्यक्तियों को भी क्रॉस चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


ये रहे मीटिंग में मौजूद
इस मौके पर सिटी थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर सतबीर सैनी, सब इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज अजय कुमार, ईश्वर सिंह, सूर्य नगर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह सहित सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें