फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 500-500 रुपये के नोटों का बोरा मिलने की सूचना पर दौड़ी दो थानों की पुलिस, चिल्ड्रन बैंक लिखा मिला

विज्ञापन
हिसार नहर किनारे पड़े चिल्ड्रन बैंक लिखे नकली नोट।
विज्ञापन
हिसार। सातरोड के पास नहर किनारे 500-500 रुपये के नोटों का बोरा मिलने की सूचना पर मंगलवार को सदर थाना और आजाद नगर थाने की पुलिस दौड़ती नजर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो नोट नकली निकले। नोटों पर चिल्ड्रन बैंक लिखा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सातरोड में नहर के पास एक बोरे में 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हैं। आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो क्षेत्र सदर थाना का निकला। उन्होंने इस बारे में सदर थाना पुलिस को सूचित किया। उसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और नोटों से भरे बोरे को कब्जे में लेकर जांच की तो नोट नकली मिले। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह जांगड़ा ने बताया कि नोट हूबहू असली जैसे बनाए गए हैं। ध्यान से पढ़ने पर ही नकली होने का पता चल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें