फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े 35 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर, गोदाम मालिक ने प्रशासन को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। शहर में बस स्टैंड के पास से पुलिस ने ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर बरामद किए। सभी सिलिंडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गोदाम मालिक से इन सिलिंडर के संबंध में जानकारी मांगी तो उसने ये सिलिंडर प्रशासन के हवाले कर दिए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि गोदाम में भारी मात्रा में ऑक्सीजन के भरे सिलिंडर मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा व गोदाम से करीब 35 खाली सिलिंडर मिले। पुलिस ने गोदाम मालिक आशीष से पूछताछ करते हुए दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए। इस पर गोदाम मालिक ने सभी सिलिंडर को जनसेवा में प्रशासन को सुपुर्द करने पर सहमति जता दी। गोदाम मालिक ने बताया कि उसके पिता सुभाष के पास ऑक्सीजन सिलिंडर की एजेंसी थी। कई साल पूर्व उसके पिता का निधन होने के बाद से उन्होंने काम छोड़ दिया। करीब पिछले सात सालों से सिलिंडर गोदाम में ही रखे हैं। पुलिस ने गोदाम मालिक की मौजूदगी में सभी सिलिंडर को प्रशासन के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच कराएंगे
हमें गोदाम मालिक ने 35 ऑक्सीजन खाली सिलिंडर कोविड के लिए दिए हैं। इनकी हम जांच करवाएंगे, कहीं यह सिलिंडर लीक तो नहीं है।
-अनिल कुमार, इंसीडेंट कमांडर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें