फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव परीक्षा मामले में आरोपी संजय तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव की परीक्षा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को इस संबंध में डीजीपी ने चंडीगढ़ में हिसार पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मामले को गंभीरता से व जल्द सुलझाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को ही चंडीगढ़ के बाद हिसार पुलिस पानीपत में भी अधिकारियों के पास गई। वहां भी अधिकारियों ने मामले को लेकर बैठक की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर सुझाव दिए। वहीं दूसरी ओर सोनीपत निवासी संजय व अन्य तक पहुंचने के लिए पुलिस करीब पांच दिन से जगह-जगह दबिश दे रही है। दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि करीब पांच दिन पूर्व जिला पुलिस ने संजय के घर पर दबिश दी थी, लेकिन संजय वहां से फरार हो चुका था। वहीं संजय की गिरफ्तारी के बाद ही उसके अन्य साथी का नाम उजागर हो सकेगा। मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकित ने रिमांड के दौरान बताया था कि उसने सोनीपत निवासी परीक्षार्थी संजय को उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी। इसके अलावा एक और आरोपी को भी उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें