हिसार। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस की ओर से दिन-रात विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह में 844 वाहनों की बारीकी से जांच की गई जिसमें 189 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें 7 ड्रिंकिंग, 6 बिना नंबर प्लेट, 8 ट्रिपल राइडिंग, और 32 लाइन चेंज के चालान शामिल हैं।
पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। साइबर टीम ने 18 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाए। इस सफलता को आईएमईआई ट्रेसिंग और डिजिटल सर्विलांस के जरिए प्राप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
उन्होंने अनुशासन और शारीरिक दक्षता पर जोर देते हुए छोटे-मोटे सुधार की दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन को सतर्क किया, साइबर ठग एटीएम कार्ड ब्लॉक के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। ठग वेरिफिकेशन के नाम पर निजी जानकारी मांगकर पैसे निकाल लेते हैं।