फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात एल्कोसेंसर मशीन से होगी वाहन चालकों की चेकिंग

Sat, 31 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
cheking - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने नव वर्ष के आगमन पर शनिवार रात आमजन द्वारा नववर्ष उत्सव मनाने के मद्देनजर कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के व्यापक प्रबंध किए हैं। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नये साल का उत्सव धूमधाम से मनाएं। मगर किसी को तकलीफ न हो। यदि कोई जश्न के बहाने कानून हाथ में लेता है तो कानून अपना काम करेगा। क्योंकि नववर्ष वाली रात व्यापक पुलिस बल मुख्य सड़कों पर तैनात रहेगा। सादे लिबास में अलग से पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शहर के मुख्य चौक और सड़कों से आने-जाने वाले वाहनों के चालकों की एल्कोसेंसर मशीन से जांच की जाएगी। चालक शराब के नशे में मिलने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


होटल, बार व धर्मशालाओं की होगी चेकिंग
एसपी मीणा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शराब व अन्य नशे कर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करते हैं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिले के थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमा हाल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेेशन और बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखें। पीसीआर और राइडर से देर रात तक अपने इलाकों में प्रभावी पेट्रोलिंग करें। इसके अलावा खुफिया तंत्र एवं सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष टीमें निगरानी करती रहेंगी।

विशेष लक्ष्य निर्धारित करें : एसपी
मीणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होने वाले कार्यक्रमों को सादगी व शालीनता से मनाएं और नववर्ष के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित करें। इसके अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर एल्को सेंसर की सहायता से ट्रैफिक चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें