पुलिस की सीआईए टीम ने शिव नगर 12 क्वार्टर निवासी विजय की पैंट की जेब से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। कार सवार आरोपी ने पुलिस द्वारा रोके जाने के संकेत पर अपनी गाड़ी भगा दी। जिसके बाद सीआईए टीम ने पीछा कर उसकी कार रुकवाई। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हेरोइन खरीदकर लाया था।
जानकारी के मुताबिक सीआईए टीम के निरीक्षक नवीन कुमार को शनिवार को सूचना मिली कि शिव नगर निवासी विजय हेरोइन बेचता है और कुछ समय बाद अपनी कार से सूर्य नगर में हेरोइन बेचने के जा रहा हैं। टीम ने सेक्टर 3/5 नहर पुल पर नाका लगाया। इसी दौरान 12 क्वार्टर की तरफ से नहर की पटरी आती हुई कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव नगर 12 क्वार्टर निवासी विजय बताया। एएसपी कुमारी उपासना की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलीथिन के लिफाफे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद मिलगेट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर जिलेे से हेरोइन खरीदकर लाया था। आरोपी विजय को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया।