फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhavana Murder Case: पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, पत्नी बोली लड़की ने किया सुसाइड

Thu, 01 May 2025 10:14 PM IST
शाहिल शर्मा Murder Case: पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, पत्नी बोली लड़की ने किया सुसाइड

सार

डॉ. भावना मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी उदेश को गिरफ्तार किया है। वहीं, उदेश की पत्नी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
भावना मर्डर केस में आरोपी उदेश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भावना यादव हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी उदेश को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना की टीम ने आरोपी उदेश को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसमें आरोपी से हत्या में प्रयोग केमिकल व हथियार के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में उदेश की पत्नी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने दावा किया कि डॉ. भावना दीवार फांद कर उदेश के क्वार्टर में घुसी और उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड किया।

विज्ञापन


डॉ. भावना यादव हत्या मामले में पुलिस की पांच टीमें काम कर रही थीं। दो टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जिसमें एक टीम ने आरोपी उदेश यादव के गांव लिलोध में पहुंच कर परिजनों से बातचीत की। 

तीन टीमें मर्डर केस की कड़ियां सुलझाने के लिए तथ्य जुटाने लगीं। डॉ. भावना व उदेश के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट का ब्योरा पुलिस  जुटा रही थी। इस दौरान मौके से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

एचएयू की फुटेज से हुई एसयूवी गाड़ी की पहचान
पुलिस ने एचएयू प्रशासन से उदेश के क्वार्टर के आसपास की फुटेज ली है। जिसमें तीन नंबर गेट से लेकर उदेश के क्वार्टर तक सारी फुटेज पुलिस को मिली है। जिसमें उदेश एक एसयूवी गाड़ी में डॉ. भावना को ले जाता दिख रहा है। पुलिस ने एसयूवी गाड़ी की पहचान की। गाड़ी एचएयू के हॉस्टल मेस संचालक की थी। पुलिस ने मैस संचालक से भी पूछताछ की जिसमें मेस संचालक अनिल ने बताया कि उदेश ने कहा था कि कोई लड़की जल गई है उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए आपात में गाड़ी की जरूरत को लेकर उदेश ने उससे गाड़ी मांगी थी। 

मृतका के भाई नवीन ने कहा कि पुलिस हमें लगातार बरगला रही है। आरोपी के बारे में हम लगातार जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। उदेश को बचाने के लिए उसका मामा प्रेम व चाचा मदद कर रहे हैं। नवीन ने बताया कि गुरुवार को आरोपी का व्हाट्सएप ऑन हुआ था। हमने इस बारे में सिविल लाइन पुलिस प्रभारी कविता को भी सूचित किया था।

दोनों में लंबे समय से थी दोस्ती
पुलिस ने उदेश व भावना के कॉल रिकॉर्ड की डिटेल ली है। दोनों की हिस्ट्री जांची गई है जिसमें पता लगा है कि उदेश भावना की दूर की रिश्तेदारी है। इन दोनों में काफी समय से जान-पहचान थी। परिजनों ने उदेश से दूर करने के लिए भावना को एमबीबीएस करने के लिए फिलीपींस भेजा था। इस बीच उदेश के परिवार ने उसकी शादी कर दी थी। 

आरोपी उदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीम हत्या की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। हमने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी से पूछताछ में काफी कुछ सवालों के जवाब मिल जाएंगे। :तनुज शर्मा, डीएसपी, हिसार
 
विज्ञापन

उदेश की पत्नी का वीडियो वायरल

आरोपी उदेश की पत्नी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उसने बताया कि 21 अप्रैल को मेरे पति ड्यूटी पर गए थे। डॉ. भावना का मेरे मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारे पति कहां है? मैंने कहा कि घर पर हैं तो उसने कहा कोई प्रूफ दो। मैंने मना कर दिया। उसने कहा कि वीडियो बनाकर भेजो मैंने मना कर दिया। 22 अप्रैल को मेरे पति ड्यूटी पर नहीं गए। 23 अप्रैल को ड्यूटी पर गए थे। 23 अप्रैल को मेरे पति का फोन आया कि मैंने उस लड़की को यूनिवर्सिटी में देखा है। मैंने कहा कि आप क्वार्टर पर मत रहना किसी दोस्त के पास चले जाना।  



करीब सवा नौ बजे मेरे पास मेरे पति का फोन आया। उन्होंने बताया था कि मैं क्वार्टर के बाहर था। अंदर जाकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने आग बुझाकर उस लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उदेश अपने घर रेवाड़ी आ गए थे। वह डर गए थे इस कारण छिप गए थे। उदेश की पत्नी ने दावा किया कि डॉ. भावना दीवार फांदकर मेरे पति के क्वार्टर में घुसी। उसने खुद को आग लगाई उस समय मेरे पति क्वार्टर के बाहर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें