फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवीटी ने पकड़ा वांछित अपराधी शुभम, कई वारदात कुबूलीं

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम (एवीटी) ने उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान भारत नगर से देव वाटिका गली नंबर एक निवासी वांछित अपराधी शुभम उर्फ शिवा पकड़ा है। तलाशी लेने पर शुभम के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई। बरामद पिस्तौल को पुलिस ने कब्जे में लेकर शुभम उर्फ शिवा के खिलाफ मिलगेट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य वारदात भी कुबूली। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में कुबूलीं ये वारदात
- वर्ष 2014-2015 में मार्च-अप्रैल में पुरानी सब्जी मंडी चौकी से आगे उसने व विकास उर्फ मसूरी, शक्ति व विशु ने मिलकर काली नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा कर चोट मारी थी। शुभम ने बताया कि वह सभी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। उसने बताया कि वह तारीख पेशी से गैरहाजिर चल रहा है।
- वर्ष 2019 में शुभम व विकास उर्फ मसूरी, बोपा और भाती ने मिलकर साहिल का तलवार से हाथ काटा था। शुभम ने बताया कि इस मामले में वह गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर है।
विज्ञापन

- मिलगेट थाने में 6 जून 2019 को धारा 307, 34, 506, 323 और सात जून 2019 को दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
- 17 अगस्त 2020 को शुभम ने कृष्ण, राहुल उर्फ काला और राजेश ने मिलकर कृष्ण के दोस्त अंकित के रुपये ले रखे थे। बरवाला से पहले ढाणी गारण के पास अंकित को राहुल ने गोली मार दी थी जो उसके हेलमेट पर लगी थी। शुभम ने बताया कि इस मामले में वह सभी गिरफ्तार हो चुके हैं और वह जमानत पर है।
- बरवाला थाने में 17 अगस्त 2020 को धारा 120बी, 307, 34, 341 और आर्म्स एक्ट के तहत 1 नवंबर 2019 को दर्ज मामले में शुभम गिरफ्तार हो चुका है।
- इस वर्ष 20 मार्च को शुभम, काली रवि, अकेश, चिता, प्रधान, मुकेश व एक ढाबा के मालिक ने गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दो नौजवान युवकों को गाड़ी में बैठाया और फर्रुखनगर से गुरुग्राम रोड पर गए। जहां पर अकेश, प्रधान व मुकेश ने दोनों युवकों को गाड़ी से उतारा और उन्हें गोली मारकर शव को गाड़ी में डालकर दोनों शव को कुछ-कुछ दूरी पर खेतों में फेक दिया था।
विज्ञापन

- इस वर्ष 26 मार्च को शुुुभम साथियों सहित दिल्ली के जीबी अस्पताल से कुलदीप उर्फ फजे को दिल्ली पुलिस से छुड़वाने की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें