फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर नाके पर तैनात रहे पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान

Mon, 27 Feb 2017 12:17 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
pera militry Soliders
विज्ञापन
जाट आंदोलनकारियों के रविवार को काला दिवस मनाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर के हर नाके पर पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए थे। प्रशासन ने मेन चौकों पर पहले ही अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात कर रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस विभाग और प्रशासन ने जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रामायण गांव में चल रहे धरने को लेकर पहले से सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। आंदोलनकारियों ने रविवार को काला दिवस मनाने की घोषणा कर रखी थी, जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन और खुफिया तंत्र पहले से अलर्ट थे। इसी के चलते प्रशासन ने रविवार को सुरक्षा के दृष्टिगत और ज्यादा कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस प्रशासन ने राजगढ़ रोड नाका, कैमरी रोड नाका, बालसमंद रोड नाका, दिल्ली रोड नाका, तोशाम रोड नाका और अन्य नाकों व प्रमुख जगहों पर पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए थे।

थानों की फोर्स के अलावा 15 कंपनी तैनात
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने जाट आरक्षण धरने को लेकर 15 कंपनियां बुलाई हैं। इसके अलावा 12 थानों की पुलिस अलग से तैनात है। 15 कंपनियों में लगभग आधी अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां बताई गई हैं। इसके अलावा महिला थाना और अन्य थानों के ज्यादातर कर्मचारी धरने को लेकर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


संडे को खुला रहा सिविल अस्पताल
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जाट संगठनों के काला दिवस के आह्वान के चलते प्रशासन ने हर विभाग मुखिया को रविवार को दफ्तर खुला रखने के आदेश दिए थे। इसके दृष्टिगत रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सिविल अस्पताल की ओपीडी खुली रही। हालांकि अस्पताल में आए मरीजों की संख्या काफी कम रही। दो बजे तक 43 लोगों ने ओपीडी स्लिप बनवाई थी और दो मरीजों ने एक्सरे स्लिप कटवाई थी। डॉक्टर केबिन में बैठे थे, मगर मरीज काफी कम आए। आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं जरूर मिलीं। हालांकि अस्पताल में छुट्टी जैसा माहौल ही रहा। वहां चहलकदमी काफी कम थी। सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल और पीएमओ डॉ. दयानंद की टीम ने अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें