पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्करी के आरोपी।
- फोटो : Hisar
हिसार। एसटीएफ टीम ने झारखंड से लाया जा रहा 14 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्त पकड़ा और छह आरोपियों को काबू किया है। इस दौरान टीम ने एक ट्रक व एक क्रेटा गाड़ी सहित एक उद्घोषित अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश बरेली के वैवाही निवासी जयबीर, राजस्थान के झुंझनू के जसरापुर निवासी कृष्ण कुमार, झुंझनू के खेदड़ी निवासी अनवर, बरेली के नरयावल निवासी सचिन, राजस्थान के चांद कोठी निवासी राजेश कुमार और झुंझनू के लांबा निवासी जीतू के रूप में हुई है।
हिसार एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गांव समसावास के बस अड्डा से सतनाली रोड पर यूपी नंबर के एक ट्रक व राजस्थान नंबर की एक क्रेटा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ट्रक व गाड़ी में लोड 14.30 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। यह नशा झारखंड से लाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लोहारू थाने में केस दर्ज कर असल सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। टीम ने बताया कि आरोपी अनवर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में रानिया थाने में उद्घोषित अपराधी है। इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम से एएसआई नरेश कुमार, ईएसआई धर्मपाल, पुरुषोत्तम लाल, सिपाही अजय कुमार, नवीत कुमार, दिनेश कुमार, सत्यनारायण व विवेक कुमार मौजूद रहे।