फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा दिवस पर ब्राह्मण धर्मशाला में होगी कविता व भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला, जहाज पुल के ऑडिटोरियम में कविता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम श्री परशुराम शिक्षा मठ ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा, जिसमें हरियाणा से जुड़े विषयों पर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक के छात्र कविता प्रतियोगिता में और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शहर के लगभग 30 स्कूलों के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
शिक्षा मठ के मीडिया प्रभारी ज्योति प्रकाश शर्मा ने बताया कि कविता प्रतियोगिता के विषय होंगे मेरा हरियाणा-मेरी शान, हरियाणा के किसान, हरियाणा की संस्कृति व परंपरा, और हरियाणा के वीरों के बलिदान। वहीं भाषण प्रतियोगिता के विषय होंगे हरियाणा का इतिहास व गौरव, खेलों में योगदान, भाषा-संस्कृति और आधुनिक हरियाणा की उपलब्धियां।
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में दो-दो प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता सत्यनारायण शर्मा करेंगे, जबकि अध्यक्षता शिक्षा मठ के उपाध्यक्ष नरेश वत्स करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा डबवाली प्रभारी संजीव गंगवा उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें