फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रात 10 बजे कट जाएगा पीएनजी कनेक्शन मैसेज भेज उड़ा रहे रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठग पीएनजी कनेक्शन कटने का डर दिखाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। कनेक्शनधारकों के मोबाइल पर हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इनमें मीटर रीडिंग अपडेट नहीं होने पर रात 10 बजे पीएनजी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन


मैसेज में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है। ठगों के इस जाल में फंसकर लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। शहर में हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पीएनजी लाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है। इसी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर ठग कनेक्शनधारकों को संदेश भेज रहे हैं।

इनमें लिखा होता है कि पिछले माह की मीटर रीडिंग अपडेट नहीं है इसलिए कनेक्शन रात 10 बजे काट दिया जाएगा। इसके साथ कनेक्शनधारक को एक व्यक्ति विशेष से संपर्क करने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन


यह बोले कनेक्शनधारक

मेरे मोबाइल पर हरियाणा सिटी गैस कंपनी के नाम से मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि मीटर की रीडिंग अपडेट नहीं है और जल्द अपडेट नहीं कराने पर रात 10 बजे कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज पढ़कर पहले डर गया था। इसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था, लेकिन मैंने उस पर बात नहीं की और सीधे कंपनी के कार्यालय चला गया। वहां पता चला कि कंपनी की ओर से इस तरह के मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं। इस तरह ठगी से बच गया।

- इंद्र कुमार, कनेक्शनधारक।

मेरे मोबाइल पर हरियाणा सिटी गैस कंपनी के नाम से मैसेज आया था। इसमें मीटर रीडिंग अपडेट कराने या रात 10 बजे कनेक्शन कटने की बात कही गई थी। मेरे पास कंपनी के अधिकारी का मोबाइल नंबर था इसलिए मैंने उनसे बात की। अधिकारी ने बताया कि कंपनी की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है और मुझे मिला संदेश फर्जी है।

- रमेश, कनेक्शनधारक।



लोग हो रहे हैं ठगी के शिकार



लोग इन ठगों के शिकार भी हो रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने ऐसे मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की है। दो मामलों में 5.93 लाख रुपये की ठगी हुई है।

पहला मामला

नित्यानंद संस कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंटेंट गगन कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को कंपनी के निदेशक अतुल गुप्ता के व्हाट्सएप पर मीटर रीडिंग अपडेट न होने पर गैस कनेक्शन काटने का संदेश आया। इसमें दिए मोबाइल नंबर पर तुरंत कॉल करने को कहा गया। गगन ने अपने सहकर्मी राजन से उस नंबर पर फोन करवाया। फोन उठाने वाले ने खुद को एचसीजी का अधिकारी बताया और मीटर अपडेट करने के लिए एप डाउनलोड करने को कहा। ठग ने राजन के व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर एक लिंक भेजा जिससे एप डाउनलोड हो गई। इसके बाद कंपनी के एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी एप में डालते ही फोन हैक हो गया और क्रेडिट कार्ड से 2,02,202 रुपये कट गए।

दूसरा मामला

सेक्टर 13 पार्ट टू निवासी विजयंत भटेजा ने बताया कि 29 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एचसीजी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीएनजी गैस का भुगतान लंबित होने और भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही। इसके बाद उसे एपीके फाइल भेजी गई। फाइल पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया और क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के संदेश आने लगे। कई बार में उसके खाते से कुल 3,91,735 रुपये कट गए। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।



हमारी ओर से कनेक्शनधारकों को इस बारे में मैसेज भेजे जा रहे हैं। इनमें बताया जा रहा है कि बिल भुगतान के लिए कंपनी की ओर से किसी तरह का लिंक नहीं भेजा जाता। कंपनी के नाम से बिल भुगतान का लिंक आने पर उस पर क्लिक न करें। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन


- आशीष चौहान, मार्केटिंग हेड, हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड







Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें