फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यूमोकोकल वैक्सीन बनेगी सांस-हृदय व छाती रोग से ग्रस्त मरीजों का सुरक्षा कवच

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रोगियों को जांचते चिकित्सक रामावतार।
विज्ञापन
हिसार। हाड़ कंपा देने वाली ठंडी सांस-हृदय व छाती रोग से ग्रस्त मरीजों के लिए खतरनाक है। छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। खासकर जिनकी उम्र 50 से 80 साल के बीच है तो उन्हें संतुलित आहार व अच्छी देखभाल की जरूरत है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. रामावतार ने बताया कि न्यूमोकोकल वैक्सीन बुजुर्गों को बेहतरीन सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। दूसरी खास बात है कि न्यूमोकोकल वैक्सीन का कोई भी साइडेफेक्ट नहीं है। बल्कि यह निमोनिया से लड़ने की बेहतरीन प्रतिरोधी शक्ति है, जोकि शरीर को सर्द मौसम में होने वाली खांसी, जुकाम व बुखार से बचाव करेगी।
विज्ञापन

यह है न्यूमोकोकल वैक्सीन
न्यूमोकोकल वैक्सीन स्ट्रेप्टोकोकस निमोनिया के खिलाफ दिया जाने वाला टीका है। अक्सर बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों में मेनिन्जाइटिस और निमोनिया का कारण बनता है। यह संक्रमण से बचने के लिए दी जाने वाली एक वैक्सीन है जोकि निमोनिया, मेनिन्जाइटिस, कान के संक्रमण, गले की खराश, और खून के बहाव में संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
रोजाना आ रहे 15 मरीज, देखभाल का मिल रहा अभाव
सर्द मौसम में नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 15 मरीज ऐसे हैं जोकि सांस, हृदय व छाती रोग से ग्रस्त हैं, जिनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक हैै। स्क्रीनिंग के दौरान बुजुर्गों में देखभाल का अभाव मिल रहा है। इसके अलावा बुजुर्ग पहले से ही बीपी, शुगर से ग्रस्त हैं तो वे बीच में दवा छोड़ रहे हैं या फिर कोर्स पूरा नहीं करते, जिससे वे जल्दी सांस, छाती के रोग का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- सर्दी मौसम में बुजुर्गों को सुबह व शाम की सैर से बचना चाहिए।
- ज्यादा से ज्यादा आराम करें और संतुलित आहार का सेवन करें।
- शुगर, बीपी, सांस, छाती व हृदय संबंधित रोग से ग्रस्त है तो दवाई बीच में न छोड़े।
- समय-समय पर चिकित्सक के संपर्क में रहे
- धूम्रपान से दूरी बनाएं रखें वरना खतरे में पड़ सकते हैं।

सर्दी के मौसम में संतुलित आहार का सेवन करें। खासकर बुजुर्गों की देखभाल करनी आवश्यकता है, क्योंकि ओपीडी में सर्वाधिक शिकायतें मिल रही है कि जिनकी उम्र 50 से 80 साल के बीच है उनकी ठीक ढंग से देखभाल घर में नहीं की जा रही है, जिससे वह सांस व छाती रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। - डॉ. रामावतार, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें