फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गर्भपात की सूचना पर पीएनडीटी टीम का अस्पताल में छापा, प्रतिबंधित दवा मिलीं

विज्ञापन
हांसी अस्पताल में रिकॉर्ड जांचते हुए पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ प्रभुदयाल व अन्य। 
विज्ञापन
हांसी। विश्वकर्मा चौक के समीप एक चैरिटेबल अस्पताल में युवती के गर्भपात की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय पीएनडीटी (प्रसव पूर्व निदान तकनीक) टीम ने रेड की। इस दौरान वहां एक युवती उपचाराधीन मिली। शक के आधार पर टीम ने देर रात तक युवती की रिपोर्ट जांची तो गर्भपात जैसा कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में 1530 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं। इस संबंध में फिलहाल जांच जारी है। दरअसल, पीएनडीटी टीम को सूचना मिली कि विश्वकर्मा चौक से काली देवी रोड पर स्थित श्री श्याम चैरिटेबल आई एंड जनरल अस्पताल में एक युवती का गर्भपात किया जा रहा है। युवती हांसी में अपनी बहन के पास रहती है। सूचना मिलने पर इंचार्ज डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में टीम बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रेड करने के लिए पहुंची। टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल आहुजा व डॉ. विक्रम भी शामिल रहे। इस दौरान वहां पर एक युवती के उपचार पर शक हुआ तो टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की। रिकॉर्ड में उसकी कोई एंट्री नहीं थी।
वहीं युवती का मेडिकल रिकॉर्ड व जांच की रिपोर्ट मंगवाई गई। टीम ने जांच में पाया कि युवती को अनियमित मासिक धर्म था। इसके चलते उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। गर्भपात जैसा कोई मामला न मिलने पर टीम रात साढ़े तीन बजे वहां से वापिस लौट गई।
विज्ञापन


जांच में मिली प्रतिबंधित दवा, नहीं मिला बिल
जांच के दौरान टीम को अस्पताल में संचालक चिकित्सक के केबिन में प्रतिबंधित दवा ट्रामाडॉल की 1530 गोलियां मिलीं। अस्पताल में मेडिकल स्टोर होने के बावजूद केबिन में दवा मिलने पर टीम ने चिकित्सक से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। संचालक ने टीम को बताया कि मरीजों को दर्द ज्यादा होने की स्थिति में दवा दी जाती है। टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान वहां गोलियों का कोई बिल व रिकॉर्ड नहीं मिला। रात करीब ढाई बजे टीम ने शहर थाना पुलिस को वहां बुलाया। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि दवा कंट्रोलर ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-सूचना के आधार पर अस्पताल में छापा मारकर जांच की, लेकिन इस दौरान वहां पर गर्भपात जैसा कोई मामला नहीं मिला। वहां से प्रतिबंधित दवा मिली थी। इसे पुलिस को सौंप दिया गया। -
विज्ञापन

डॉ. प्रभुदयाल, इंचार्ज, पीएनडीटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें