फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार व अंबाला के एयरपोर्ट का जल्द शुभारंभ करेंगे PM, पांच टूरिज्म स्पॉट्स को PPP मोड पर चलाने की पहल

Thu, 20 Mar 2025 08:18 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हिसार एयरपोर्ट से शुरुआत में चंडीगढ़ और अयोध्या की फ्लाइट शुरू होंगी। बाद में कई और जगह की फ्लाइटें शुरू होंगी। आने वाले दिनों में हिसार और सिरसा इंडस्ट्रियल इलाका बन जाएगा।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के मीडिया गैलरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उद्योगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर उद्योगों को कई तरह की एनओसी लेने में बहुत दिक्कत होती थी। अब से ऑनलाइन आवेदन करने पर वह सभी एनओसी आपने आप आनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री गोयल ने कहा कि स्मार्ट सिटी और गांव के विकास को शामिल किया गया। हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलते ही हिसार और अंबाला के एयरपोर्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट के लाइसेंस में महाराजा अग्रसेन का नाम न होने के सवाल पर कहा कि एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन के नाम पर ही है।

हिसार एयरपोर्ट से शुरुआत में चंडीगढ़ और अयोध्या की फ्लाइट शुरू होंगी। बाद में कई और जगह की फ्लाइटें शुरू होंगी। आने वाले दिनों में हिसार और सिरसा इंडस्ट्रियल इलाका बन जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना जल्द शुरू होगी, इसमें कोई लिमिट नहीं है।
विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश में पांच टूरिज्म स्पॉट्स को पीपीपी मोड पर चलाने की पहल की गई। सूरज कुंड मेले की इस बार ख्याति देखकर दो बार आयोजित करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के साथ ही पूरे राज्य को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें