फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाॅक्सर नरेंद्र को पीएम ने भेजा पत्र, लिखा-आपका बॉक्सिंग के प्रति जुनून और समर्पण सराहनीय

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले पत्र को दिखाते बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल।
विज्ञापन
हिसार। एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को प्रधानमंत्री की ओर से पत्र मिला है। नरेंद्र के पास डाक विभाग से फोन आया कि दिल्ली से आपके नाम पत्र आया है। उसके बाद नरेंद्र पत्र लेने पहुंचे तो देखा कि यह पत्र प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें भेजा गया है। पत्र में लिखा गया है कि आपके खेल में सराहनीय योगदान के लिए मैं आपको देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते देश का नाम चमका है। आपका बॉक्सिंग के प्रति जुनून और समर्पण सराहनीय है। राष्ट्रीय स्तर पर जो आपने पदक जीते हैं, वो आपकी निपुणता और समर्पण को दर्शाता है। आप बेहतरीन बॉक्सर हो। साल 2024 भारतीय खेल क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष पेरिस ओलंपिक और दूसरी खेल प्रतियोगिताएं होनी है। इसके लिए मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। दूसरों से प्रेरणा लेते रहो और खुद भी दूसरों के लिए प्रेरणा बनो। जय हिंद। मैं आपका नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

बॉक्सर नरेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले इटली में वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट हुए थे। इसमें उन्होंने भी भाग लिया। मगर वह हार गए। अब नरेंद्र दूसरे चांस में भाग लेंगे। इसको लेकर वह थाईलैंड में 23 मई से 3 जून तक होने वाले वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट में जाएंगे। इसमें यदि वह सेमीफाइनल में पहुंच जाते है तो ओलंपिक खेलने के लिए उनका टिकट पक्का हो जाएगा। नरेंद्र हांसी के गांव सोरखी के रहने वाले हैं। वे आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें