फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Hisar: प्रधानमंत्री के लिए तैयार स्टेज में बदलाव, SPG ने क्यों कम करवाया आकार?

Sat, 12 Apr 2025 03:00 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडडक की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार आएंगे। पीएम हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए आ रहे है। उनके दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के लिए तैयार स्टेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने शनिवार कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रस्तावित रैली स्थल पर रिहर्सल की। एसपीजी ने पीएम के लिए तैयार की गई मुख्य स्टेज में बदलाव कराया। स्थानीय अधिकारियों ने पहले बड़े आकार में स्टेज तैयार कराई थी। जिसे एसपीजी ने कम करा दिया। इसके चलते पूरी स्टेज को दोबारा से तैयार किया जा रहा है। करीब 200 कर्मचारी रविवार दोपहर बाद तक नई स्टेज को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी 9 फीट ऊंचाई वाली स्टेज पर बैठेंगे। पीएम के पीछे बड़े आकार की एलईडी भी होगी। इसके अलावा साइड के दो पंडाल में भी बड़े आकार की एलईडी लगेंगी। जिन पर लाइव प्रसारण रहेंगे। कुर्सियों पर पीछे बैठे लोग भी एलईडी के जरिये पीएम को आसानी से देख सकेंगे। पीएम के साथ मंच पर चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। जिनकी लिस्ट पीएमओ की ओर से ही फाइनल होगी। 

विज्ञापन


मंच पर प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा को स्थान मिलेगा।
रैली स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

रैली स्थल से तीन तीन किलोमीटर के एरिया में पीएम- सीएम के बड़े बड़े होर्डिंग्स से स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार आएंगे। पीएम को देखने- सुनने के लिए 11 जिलों के लोग हिसार पहुंचेंगे। एयरपोर्ट की पार्किंग के एरिया में पीएम की रैली होगी। पीएम की रैली के लिए पूरे शहर का सजाया जा रहा है। पूरे शहर में झंडे, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर पीएम व सीएम के बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। रैली स्थल तक पहुंचने वाली सभी सड़कों पर करीब 3-3 किलोमीटर के दायरे में पीएम- सीएम के बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

रैली स्थल से करीब तीन तीन किलोमीट दूर तक पीएम व सीएम के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रैली स्थल से लेकर तीन किलोमीटर तक पीएम-सीएम के चेहरे वाले बड़े होर्डिंग्स ही नजर आएंगे। इसके अलावा केंद्र या प्रदेश के किसी मंत्री का कोई फोटो नहीं लगाया गया है। रैली के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल के आसपास भी बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

दो किलोमीटर चलना होगा पैदल
पीएम की रैली में पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर पैदल चलना होगा। बाहर से आने वाले लोगों के वाहन करीब दो दो किलोमीटर दूर बनी पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। इसके बाद उन्हें पैदल ही रैली स्थल पर आना होगा। वीआईपी लोगों की गाडियां पंडाल के करीब 200 मीटर दूर तक आएंगी। सीएम व मंत्रियों का काफिला ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन

25000 लोगों के बैठने की व्यवस्था
रैली स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं पुरुषों के लिए अलग अलग सेक्टर आरक्षित किए गए हैं। पीएम के सामने सबसे आगे वीआईपी सेक्टर होगा। जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला पार्षद,नगर निगम पार्षद, चेयरमैन, मेयर सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए कुर्सी आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें