रैली स्थल से तीन तीन किलोमीटर के एरिया में पीएम- सीएम के बड़े बड़े होर्डिंग्स से स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार आएंगे। पीएम को देखने- सुनने के लिए 11 जिलों के लोग हिसार पहुंचेंगे। एयरपोर्ट की पार्किंग के एरिया में पीएम की रैली होगी। पीएम की रैली के लिए पूरे शहर का सजाया जा रहा है। पूरे शहर में झंडे, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर पीएम व सीएम के बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। रैली स्थल तक पहुंचने वाली सभी सड़कों पर करीब 3-3 किलोमीटर के दायरे में पीएम- सीएम के बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
रैली स्थल से करीब तीन तीन किलोमीट दूर तक पीएम व सीएम के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रैली स्थल से लेकर तीन किलोमीटर तक पीएम-सीएम के चेहरे वाले बड़े होर्डिंग्स ही नजर आएंगे। इसके अलावा केंद्र या प्रदेश के किसी मंत्री का कोई फोटो नहीं लगाया गया है। रैली के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल के आसपास भी बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
दो किलोमीटर चलना होगा पैदल
पीएम की रैली में पहुंचने के लिए करीब 2 किलोमीटर पैदल चलना होगा। बाहर से आने वाले लोगों के वाहन करीब दो दो किलोमीटर दूर बनी पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। इसके बाद उन्हें पैदल ही रैली स्थल पर आना होगा। वीआईपी लोगों की गाडियां पंडाल के करीब 200 मीटर दूर तक आएंगी। सीएम व मंत्रियों का काफिला ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकेगा।
25000 लोगों के बैठने की व्यवस्था
रैली स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं पुरुषों के लिए अलग अलग सेक्टर आरक्षित किए गए हैं। पीएम के सामने सबसे आगे वीआईपी सेक्टर होगा। जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला पार्षद,नगर निगम पार्षद, चेयरमैन, मेयर सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए कुर्सी आरक्षित रहेंगी।