फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी सहित 6 पर केस

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे राधेश्यम के परिजन।
विज्ञापन
हिसार। चंदन नगर निवासी प्लंबर राधेश्याम की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी सहित 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव देने से इनकार कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए वे पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंदन नगर की ढाणी संजय नगर निवासी पवन ने बताया कि उसने देखा कि 18 अप्रैल को रात करीब सवा 10 बजे राधेश्याम के घर पर लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। भाभी मोनिका, उसका जीजा रोहताश व पत्नी उषा, मोनिका के दो भाई, पिता संतलाल व एक अन्य लड़का राधेश्याम के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बताया कि मोनिका शादी के बाद से ही राधेश्याम के साथ लड़ाई-झगड़ा करती रहती थी।
बेड पर अचेत पड़ा था राधेश्याम
पवन ने बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसके ताऊ भूप सिंह के चिल्लाने की आवाज आई। उन्होंने कहा, जल्दी आओ, राधेश्याम बेड पर पड़ा है और उसे कुछ हो गया है। वह अपने पिता रामकिशन के साथ राधेश्याम के घर पहुंचा और देखा कि राधेश्याम अचेत अवस्था पड़ा था। उसका शरीर अकड़ा हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राधेश्याम ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि मोनिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। उसने बताया कि मोनिका ने राधेश्याम की एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा है, जिसमें वह फंदा लगा रहा है। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।वीडियो की भी सत्यता का पता करवाया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें