फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मार्केट फीस चोरी कर गेहूं का स्टॉक किया, 4.43 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर में मार्केट फीस चोरी कर गेहूं का स्टॉक करने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने फर्म संचालक पर 4.43 लाख का जुर्माना लगाया है। उड़नदस्ते ने शनिवार को छापा मारकर यह गड़बड़ी पकड़ी। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मार्केट फीस चोरी कर गोदामों में गेहूं भरने की सूचना के बाद आदमपुर में औचक निरीक्षण किया। उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, मुख्यमंत्री उडनदस्ता इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनैना ने मार्केट कमेटी सचिव राहुल यादव व मंडी सुपरवाइजर सुनील कुमार के साथ हनुमान काॅलोनी स्थित नव दुर्गा आॅयल एवं जनरल मिल पर छापा मारा।
यहां टीम को 4,456 क्विंटल गेहूं मिला, जिसकी मार्केट फीस चुकाई मिली। टीम ने मिल के सामने गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां गेहूं के 50-50 किलो के 7300 बैग मिले, जो मार्केट कमेटी के रिकाॅर्ड में दर्ज नहीं थे। इस पर टीम ने फर्म संचालक पर 4,43,476 रुपये का जुर्माना लगाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें