फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिकअप और ट्रक की टक्कर, 12 लोग घायल

Mon, 25 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी में गुरेरा चौक के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। 
विज्ञापन
सिवानी मंडी। हिसार-राजगढ़ रोड पर स्थित गुरेरा बाईपास चौक पर सोमवार रात मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिकअप सवार सरताज ने बताया कि राजस्थान के गांव तांबा खेड़ी में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर बरेली उत्तर प्रदेश जा रहे थे। गुरेरा बाईपास चौक पर हाईवे से आ रहे ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। पिकअप सड़क पर पलट गई जबकि ट्रक चौक के फुटपाथ पर चढ़ गया। राहगीरों ने एबुलेंस की मदद से घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें