फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैक्टर की टक्कर से फार्मा कंपनी के कर्मचारी की मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव मुजादपुर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बवानी खेडा के रतेरा निवासी योगराज ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। मंगलवार को शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर था। उसका भतीजा योगेश शर्मा सिपला कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। शाम को बाइक पर सवार होकर हिसार से वापस अपने गांव जा रहा था। उसे सूचना मिली की भतीजा योगेश का रतेरा से मुजादपुर के पास बनी ड्रेन के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह ड्रेन के पास पहुंचा देखा की उसके भतीजे की ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई है। जिसके बाद वह घायल योगेश को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें