हिसार। महाकुंभ के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे महकमा इस प्रकार के हादसों से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। हिसार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर रेल रक्षक दल और एसडीआरएफ की ओर से आरपीएफ के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आरपीएफ हिसार में कार्यरत 36 कर्मचारियों को अब तक ट्रेनिंग दी जा चुकी है। आरपीएफ, मैकेनिकल और मेडिकल की टीम कर्मचारियों को बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में ट्रेनिंग दे रही है।
ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि कोई दुर्घटना होती है तो उस स्थिति में क्या करना चाहिए। किसी कर्मचारी को हार्ट अटैक आ गया तो उस केस में किस तरह और कितनी देर सीपीआर देनी चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान बताया गया कि कोई रेल हादसे में कर्मचारी घायल हो जाता है।
आपके पास अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं है तो किस तरह कर्मचारी को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। आरपीएफ थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग से कर्मचारियों को काफी कुछ सीखने को मिला रहा है। अभी तक 36 कर्मचारी ट्रेनिंग ले चुके हैं। शेड्यूल के अनुसार कर्मचारी ट्रेनिंग पर जा रहे हैं।