टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित बजट पर आधारित सेमिनार के दौरान अतिथिगण व पदाधिकारी। स्रोत आय
- फोटो : 1
हिसार। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शहर के एक निजी होटल में बजट पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में इंडियन रेवेन्यू सर्विस के अंतर्गत कार्यरत आईआरएस वेदप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सीए विनोद गुप्ता ने बताया कि बजट में किए नए प्रावधानों से लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार, एफडीआई, नए स्टार्टअप व ज्यादा कमाई पर बचत के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
आईआरएस रघुबीर सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान कुलदीप कुमार जैन, उप-प्रधान राजेंद्र प्रसाद (जीएसटी) व उप-प्रधान सतपाल गोयल (इनकम टैक्स), सचिव आदिश जैन, सह सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल व कार्यकारी सदस्य जगदीश लाल धमीजा, आलोक जैन व रमेश जैन मौजूद रहे। संवाद