फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रावलवास कलां में घर से नकदी-गहने चोरी

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। गांव रावलवास कलां में दिनदहाड़े चोर घर से नकदी व गहने ले गए। पुलिस को दी शिकायत में रावलवास कलां निवासी सुरेश ने बताया कि सुबह वह काम पर जबकि बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी पड़ोस में गई थी। इसी दौरान अज्ञात घर में घुस गया और सोने की गलसरी, चांदी के दो सिक्के और 23 हजार रुपये चोरी कर ले गया। बालसमंद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

बस से नकदी व आभूषण भरा बैग चोरी

हांसी। बस से एक महिला यात्री के बैग से पर्स चोरी हुआ। पर्स में 3 हजार रुपये की नकदी व आभूषण थे। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंधड़ निवासी रितु ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव से हांसी आ रही थी। बस में भीड़ होने के कारण उसने अपना बैग चालक की सीट के साथ बोनट के पास रख दिया। फिर वह बैग से 3 सीट छोड़कर पीछे बैठ गई। हांसी बस स्टैंड पहुंचने पर उसने अपने बैग की जांच की तो पर्स से 3 हजार रुपये नकदी, एक तोले की सोने की चेन, एक तोले का मंगलसूत्र गायब मिला। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें