फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंस्टाग्राम पर 2500 में आईफोन बेचने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने बहबलपुर गांव में छापा मारकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर सस्ते आईफोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को काबू किया है। आरोपी पहले 100 रुपये बुकिंग के नाम पर लेते फिर डिलीवरी के बहाने रकम बढ़ाकर खातों में डलवा लेते थे। पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल, लैपटॉप, 6 बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और 10,040 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को साइबर थाना को सूचना मिली कि बहबलपुर निवासी लक्की कुमार और सौरभ मिलकर साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। सूचना पर पीएसआई विनोद कुमार की टीम ने गांव में रेड की। एक घर में दोनों युवक लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते मिले। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने मौके से फोन बरामद किए। दोनों फोन में इंस्टाग्राम आईडी मिली जिस पर 2500 रुपये में आईफोन बेचने का विज्ञापन था।

फर्जी आईडी बनाकर डालते थे विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आईडी बनाकर एड डालते थे। संपर्क करने पर टेलीग्राम से मिले खातों में 100 रुपये बुकिंग के नाम पर मंगवाते फिर डिलीवरी के नाम पर 500 और बाकी रकम दोस्त अरुण निवासी जुगलान के बताए खातों में डलवा लेते थे। आरोपियों ने कबूला कि खाता ब्लॉक होने पर अरुण से नया खाता लेते और आईडी सस्पेंड होने पर नई आईडी बना लेते थे। वे असल में कोई फोन नहीं भेजते थे। पहचान छिपाने के लिए दूसरों के नाम की सिम इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

-

यह किया बरामद
पुलिस ने मौके से दो आईफोन, एक रेडमी नोट 9 प्रो, एचपी लैपटॉप, एलईडी, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक व पीएनबी की 5 पासबुक, 4 डेबिट कार्ड, 6 पोस्ट पेमेंट बैंक स्कैनर और 10,040 रुपये नकद बरामद किए हैं। ये पास बुक अरुण, उमेश, रोहित, सौरभ व अन्य के नाम की हैं। पुलिस ने आरोपी लक्की व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें