फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महासफाई अभियान का आगाज करने पहुंचीं विधायक को लोगों ने घेरा, बोले-गंदगी में जीने को मजबूर

विज्ञापन
सूर्य नगर एरिया में सफाई महा अ​भियान के शुभारंभ पर निरीक्षण करती विधायक सावित्री जिदंल , सा​थ म
विज्ञापन
हिसार। शहर में शनिवार सुबह सूर्यनगर में महासफाई अभियान का आगाज करने पहुंचीं विधायक सावित्री जिंदल को लोगों ने खरी-खरी सुनाई। लोगों ने कहा कि इलाके में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण वे गंदगी में जीने को मजबूर हैं। पिछले दो महीने से गलियों में सीवर का पानी भरा है। सीवर लाइनों में गोबर डाला जा रहा है। नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ नहीं करते।
विज्ञापन




विधायक से सवाल-जवाब कर रहे लोगों को उनके पीए ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पीए को ही बीच में ही टोकते हुए कहा कि इन्हें अपनी बात कहने दो। जिंदल ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आप काम क्यों नहीं कर रहे। तीन दिन में अवैध डेयरियों के कनेक्शन काटो।



सूर्य नगर गली नंबर दो की निवासी महिला ने कहा कि आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि सीवरेज की समस्या का समाधान कराओ ताकि हम इस नरक से निकल सकें। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम फोटो और वीडियो बनाकर आपको भेजेंगे, तब आप कार्रवाई करना। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संजय दूहन से मौके पर ही जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि आप डेयरियों के कनेक्शन काटने में किसका इंतजार कर रहे हो। एसडीओ ने कहा कि एक सप्ताह का नोटिस देकर कनेक्शन कटवा देंगे। इस पर विधायक ने सात दिन क्यों, तीन दिन में ही काटो। कनेक्शन काटने के बाद यहां की रिपोर्ट मेरे पास भेजना। हम मशीन भेज कर सफाई करा रहे हैं आप लोग इसके बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं रख पा रहे। मौके पर पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, एडिशनल कमिश्नर शालिनी चेतल, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद मोहित सिगंल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें