फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में फंसे लोगों ने वीडियो जारी कर सीएम, डिप्टी सीएम, गृहमंत्री से मांगी मदद

विज्ञापन
सिवानी मंडी: महाराष्ट्र में हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाते हरियाणा के लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुंबई में सिवानी समेत हरियाणा के 60 से भी अधिक लोग फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया से भेजे गए एक वीडियो में इन लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृहमंत्री अनिल विज से हस्तक्षेप कर उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकाल कर सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र की सरकार की तरफ से उन्हें किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है और बाहर निकलने पर पुलिस उनके साथ बेरहमी से पेश आती है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 11 निवासी नौरंग लाल ने जारी वीडियो में बताया कि वे मुंबई में मजदूरी के लिए आए थे। लॉकडाउन के बाद उनका बाहर निकलना मुहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि 60 से अधिक लोग मुंबई में फंसे हुए हैं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है और वे दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब वे खाने के लिए बाहर निकलते हैं तो पुलिस उनके साथ बेरहमी से पेश आती है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से उन्हें हरियाणा में सुरक्षित भिजवाने की मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने वीडियो जारी कर हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें