फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बायोमीट्रिक मिलान के लिए छह घंटे खड़े रहे लाइन में, हंगामा होने पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
हिसार में बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए लाइन में लगी अभ्यर्थी ।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट) के लिए सोमवार को सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज किए जाने के लिए अव्यवस्था का माहौल रहा। सुबह 9 बजे आए अभ्यर्थियों की हाजिरी दोपहर 3 बजे बाद तक भी नहीं हो सकी। इस पर कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

एचटेट देने वाले जिले के करीब 7500 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज कराने के लिए 25-26 अगस्त का दिन तय किया गया है। इसके लिए स्कूल में 4 बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गईं। इनके जरिए अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान और फेस रीडिंग का मिलान किया जाना शुरू किया। मौके पर केवल दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस कारण भीड़ को नियंत्रित करने में काफी परेशानी आई। एक अभ्यर्थी का रिकॉर्ड दर्ज करने में करीब एक मिनट का समय लग रहा था। ऐसे में 4 मशीनों के जरिए रिकॉर्ड दर्ज करने में कई घंटे का समय लग गया।
बैठने की नहीं थी कोई व्यवस्था
अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। बीच-बीच में बारिश से परेशानी बढ़ गई। इसके बाद बरामदे में लाइनें लगवानी पड़ीं। भीड़ अधिक होने व उमस के कारण लाइन में खड़े अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे पीसीआर ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था बनवाई।
विज्ञापन

5 घंटे बाद भी नहीं आया नंबर
गांव सलेमगढ़ से आए राजबीर शर्मा ने बताया कि वह बेटी की बायोमीट्रिक मिलान के लिए सुबह 9 बजे से ही लाइन में लगे थे। यहां किसी तरह की व्यवस्था नहीं थी। अभ्यर्थी लाइन तोड़कर मनमाने तरीके से अंदर घुसते रहे। हमारा 5 घंटे बाद भी नंबर नहीं आया।
कर्मचारियों ने डेढ़ घंटा लंच करने में लगा दिया
मिलगेट से आई कविता अनेजा ने बताया कि चार घंटे लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आया है। प्रशासन की ओर से व्यवस्था काफी खराब रही। बायोमीट्रिक रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटा लंच करने में लगा दिया। इस कारण हमें डेढ़ घंटा अतिरिक्त खड़े रहना पड़ा। मशीनों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें