फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर मिली शहरवासियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। इस बजट को लेकर शहर के विभिन्न वर्गों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलीं। किसी ने इस बजट को सराहा तो किसी ने इस बजट को नाकाफी बताया।
विज्ञापन

- बजट में महिला वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। महिला स्वयं सहायता समूह की जन धन खाते वाली सदस्यों को पांच हजार ओेवरड्राफ्ट की सुविधा का फैसला काफी अच्छा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की एक सदस्य को मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये तक का ऋण देने की योजना भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायक साबित होगी।
-निर्पल कौर, गृहिणी
- बजट मेें सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। बजट में महिलाओं के लिए भी जो घोषणाएं की हैं, उनसे महिला वर्ग का उत्थान होगा और वे अपने पैरों पर खड़े होकर देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगी। कुल मिलाकर यह काफी अच्छा बजट रहा।
विज्ञापन

- मंजू पूनिया, वर्किंग वुमन
- महिला के लिए भी बजट में काफी कुछ रहा। उज्ज्वला योजना के तहत और ज्यादा गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे, क्योंकि आज भी देश में घरों में गैस कनेक्शन नहीं हैं और महिलाओं को चूल्हों पर खाना बनाना पड़ता हैं। हालांकि गोल्ड महंगा होने पर थोड़ा दुख भी हुआ है।
- सुधा चौधरी, गृहिणी
- व्यापारियों के लिए बजट में कोई खास घोषणा नहीं हुई, जिससे कि उन्हें कोई राहत मिल सके। वैसे सरकार को जीएसटी की दरों में कमी करके व्यापारियों को थोड़ी राहत प्रदान करनी चाहिए थी। अगर जीएसटी की दरों की कमी होती तो मार्केट भी गुलजार होती।
- अनिल, व्यापारी
- बजट मेें सरकारी कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। हालांकि हमें उम्मीद थी कि इस बार टैक्स स्लैब रेट में बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे सरकारी कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। वैसे भाजपा सरकार विपक्ष में थी तो उन्होंने हमेशा से ही टैक्स स्लैब रेट में बढ़ोतरी की मांग उठाई थी, लेकिन अब सरकार में आने के बाद उसे भूल गई है।
- त्रिलोक बंसल, सरकारी कर्मचारी
- बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए कोई खास राहत नहीं दी। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब महंगाई बढ़ेगी, जिसका पूरा असर मध्यम वर्ग पर ही पड़ेगा।
- नवजोत, प्राइवेट कर्मी
- बजट में युवाओं के लिए काफी कुछ रहा। युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स जैसी आधुनिक युग की स्किल्स से लैस किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार पाने में काफी मदद मिलेगी। विश्व स्तरीय संस्थान बनाए जाएंगे, जिससे देश के युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जो आज के समय में बहुत जरूरी है।
- सतपाल भाटीवाल, युवा
- बजट में युवा वर्ग का काफी ध्यान रखा गया है, जो एक अच्छी बात है। सरकार नई शिक्षा नीति लेकर आएगी। वर्तमान में हमारे देश की शिक्षा नीति में बदलाव की सख्त जरूरत हैै।
- सौरभ ठकराल, युवा
- चूंकि मैं एक शिक्षक हूं तो मैंने उसी लिहाज से बजट को देखा है। सरकार ने शिक्षा को लेकर बजट में काफी घोषणाएं की हैं। अगर इन घोषणाओं पर वाकई काम होता है तो इससे शिक्षा क्षेत्र में काफी बड़ा बदलाव आएगा, जिससे देश को काफी फायदा होगा।
- कपूर गोयल, शिक्षक
- बजट किसानों के लिए काफी अच्छा रहा। काफी घोषणाएं इस बजट मेें की गई हैं, जो किसानों के हित में हैं। बस यही कहना चाहता हूं कि उन घोषणाओं को अमलीजामा जरूर पहनाया जाना चाहिए, तभी किसानों का कुछ भला हो सकेगा।
- रामभगत, किसान
- पिछली सरकारों के बजट में महिलाओं के लिए कुछ विशेष नहीं होता था, लेकिन इस सरकार के बजट में महिलाओं का ध्यान रखा गया है, जो कि देश की आधी आबादी है।
- ममता अग्रवाल, गृहिणी
- बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। कुल मिलाकर यह बजट काफी बढ़िया रहा। उम्मीद है कि बजट में की गईं घोषणाओं को सही ढंग से लागू भी किया जाएगा।
- ओमपाल, कारीगर
- बजट में कुछ खास नहीं है, जिससे देशवासियों को कुछ राहत मिले और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।
जितेंद्र श्योराण, समाजसेवी
- बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। व्यापारी वर्ग का भी इसमें ध्यान रखा गया है। इस बजट से व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
- त्रिलोक कंसल, व्यापारी
- भाजपा सरकार का यह बजट देशहित में है, क्योंकि इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसान देश का अन्नदाता है, उसके लिए बजट में काफी घोषणाओं की गई हैं। मोदी सरकार का वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

-विजय सिवाच, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें