फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण के विरोध में सड़क पर उत्पात

Mon, 10 Mar 2014 12:19 AM IST
हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट समुदाय को ओबीसी में आरक्षण दिए जाने से नाराज कई गांवों के पिछड़े वर्ग के लोगों ने बहबलपुर बस स्टैंड के पास चंडीगढ़ हाईवे पर दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने हाईवे को जाम करते हुए बस, एंबुलेंस और इनेलो नेता सहित कई लोगों के वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


 जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम जेके अभीर, डीएपी विनोद चालिया और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बुधवार को टोहाना रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा और 22 मार्च को सीएम के घर का घेराव करेंगे। पूरे उत्पात के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशाना लगा रहा। दो घंटे तक सड़क पर उत्पात मचता रहा, वाहन चालक परेशान रहे, लेकिन पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई।

 
बैठक कर बनाई रणनीति, लगाया जाम
बहबलपुर में रविवार सुबह बहबलपुर के पूर्व सरपंच निहाल सिंह और कुम्हार महासभा के प्रदेश महासचिव देशराज की अध्यक्षता में कई गांवों के ग्रामीण इकट्ठा हुए। सभी ने जाटों को दिए गए आरक्षण को लेकर बैठक की। वहीं बैठक में शामिल होने के लिए आए पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के लोग बैठक में नहीं आकर रोड पर बैठ गए। इस बात का पता चलने पर निहाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें वार्ता के लिए लेकर आए। इस मौके पर निहाल सिंह और देशराज वर्मा ने कहा कि जाटों को ओबीसी में शामिल कर पिछडे़ वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार किया है। सरकार ने पिछडे़ वर्ग के लोगों के हक को छीना है।
विज्ञापन


इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति इसका विरोध करती है और बुधवार को टोहाना में रेलवे ट्रक जाम करने का ऐलान करती है। 22 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर का घेराव भी किया जाएगा। करीब एक से डेढ़ घंटे की बैठक के बाद सभी ने हाईवे जाम करने का फैसला लिया। लगभग 11.30 बजे चंडीगढ़ हाईवे जाम करने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी और विधायक रामनिवास घोडेला के पुतले फूंके। जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम जेके अभीर, डीएपी विनोद चालिया और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्हाेंने जाटों को दिए गए आरक्षण को रद्द करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने जाम खोला। इस मौके पर बलाराम जाखड़, महेंद्र सिंह, मा. सत्यनारायण, डॉ. सीताराम, हजकां नेता हवा सिंह टाक और राजू नयाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इनेलो नेता की गाड़ी का शीशा तोड़ा
बरवाला से आ रहे इनेलो नेता जब बहबलपुर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने इस बात का विरोध किया तब भीड़ ने उनकी बोलेरो का सामने का शीशा तोड़ दिया। यहां की गुस्साई भीड़ ने उनसे गाली गलौच किया। इसके बाद इनेलो नेता और लोगों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद इनेलो नेता ने उग्र होती भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी वापस बरवाला मोड़ ली और वहां से चले गए।

एक बस और एंबुलेंस सहित और निजी वाहनों के शीशे तोड़े
रोड जाम के दौरान गुस्साए लोगों ने रोडवेज की फतेहाबाद डिपो की बस के शीशे तोड़ डाले। यहां तक की एंबुलेंस को भी लोगों ने नहीं बख्शा। इसके अलावा कई निजी वाहनों के भी शीशे तोडे़ गए।

एसपी से करेंगे मुलाकात
जाट आरक्षण समिति के प्रधान दलजीत पंघाल ने कहा कि ज्ञापन में अपशब्द प्रयोग करने पर मामले दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को जाट समुदय के लोग एसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें