फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटवारियों का धरना स्थगित, आज से काम पर लौटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दी रेवेन्यू पटवार एवं एसोसिएशन ने बुधवार को चौथे दिन जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के जिला सचिव बलबीर सिंह झाझड़िया ने बताया कि अब धरना स्थगित कर दिया गया है और वीरवार से सभी पटवारी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

कानूनगो रामकुमार डूडी ने बताया कि 6 में से 5 पटवारियों को बहाल कर दिया गया है और एक पटवारी को वीरवार को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य लंबित मांगों के लिए राज्य कार्यकारिणी से 10 फरवरी को बातचीत की जाएगी, जिसमें जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया है। 30 जनवरी से चल रही पटवारियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस माैके पर सुभाष, प्रीतम सिंह, मोनिका, मनजीत सिंह पटवारी, श्याम सुंदर, रामकुमार डूडी, राजकुमार और हवा सिंह झाझड़िया माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें