फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सपनों को पूरा करने का जुनून... दो दिन, 95 प्रतिशत हाजिरी

Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गवर्नमेंट कॉलेज से परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते छात्रों की भीड़। 
विज्ञापन
हिसार। दो दिन तक चली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) रविवार को समाप्त हो गई। दोनों दिन में 95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे दिन रविवार को दोनों सत्रों में 33376 में से 31722 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे जबकि 1654 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। दूसरे दिन रविवार को परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह नजर आया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दिन 94.22 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी, जबकि दूसरे दिन 95.04 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह के सत्र में परीक्षा केंद्र में पहुंचने में एंट्री का समय सुबह सवा 8 बजे से रहा लेकिन अभ्यर्थी सुबह 7 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जैसे ही उनकी एंट्री का समय हुआ, वैसे ही परीक्षा केंद्रों के बाहर कतारें लग गईं। हालांकि कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जो बिल्कुल आखिरी मिनट में परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस पर बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने जल्द से उनकी सुरक्षा जांच कर उनकी एंट्री सुनिश्चित की। अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर इतना गंभीर दिखे कि दोपहर की शिफ्ट वाले अभ्यर्थी भी सुबह वालों के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए और परीक्षा शुरू होने तक वहीं किताब खोलकर परीक्षा की तैयारी कर दिखे।
-
27 जुलाई
पंजीकरण -33376
अनुपस्थित-1654

उपस्थित-31722
प्रतिशत-95.04

-
26 जुलाई

पंजीकरण -33376

अनुपस्थित-1929
उपस्थित-31447

प्रतिशत-94.22

-
परीक्षा केंद्र पर दूसरे दिन भी दिखी सख्ती
परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर दूसरे दिन भी काफी सख्ती दिखी। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले सभी की मेटल डिटेक्टर व बायोमीट्रिक जांच की गई। साथ ही उनके दस्तावेज जांचे गए। यही नहीं अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर उनकी भी जांच की गई। इस दौरान महिला अभ्यर्थी नाक का कोका, कानों की बालियां व बालों में लगा रबड़ आदि उतारती नजर आईं। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट तक भी उतरवा ली गईं।
विज्ञापन


परिजनों की भी हुई परीक्षा
जहां अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे थे, वहीं उनके साथ परिजनों का मौसम इम्तिहान ले रहा था। रविवार को मौसम में काफी उमस रही जिस कारण से परीक्षा केंद्रों पर बाहर इंतजार में बैठे परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए वो ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। इस दौरान कई महिला अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर आईं। हालांकि जब वे परीक्षा केंद्र के अंदर गईं तो उनके साथ आए परिजन उन बच्चों को संभालते दिखे।
-
अभ्यर्थियों के लिए लगाया भंडारा
उधर मॉर्निंग वॉक कमेटी, बीएंडआर कॉलोनी, बिश्नोई काॅलोनी मार्केट एसोसिएशन व भगवान परशुराम सभा हिसार के सदस्यों ने शहर में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों के लिए बीएंडआर काॅलोनी मार्केट में भंडारा लगाया ताकि बाहर से आने वाले किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता एचके शर्मा ने बताया कि तीनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिल कर दो दिनों के चारों टर्म में यह भंडारा लगाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का कोई अवसर आएगा तो वे इसी तरह से सेवा करने में तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें