फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे यात्री

Sun, 13 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करते यात्री। 
विज्ञापन
हिसार। भिवानी में रविवार को राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम में हिसार डिपो की 164 बसें भेजने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोकल से लेकर लंबे रूट पर यात्रियों को बसें नहीं मिलीं। सबसे ज्यादा यात्रियों को ग्रामीण रूटों पर बसों की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे। मगर उन्हें निराशा हाथ लगी। काफी यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। सबसे ज्यादा स्याहड़वा, भूना, पाबड़ा, उकलाना, मिंगनीखेड़ा, सरसौद, बिचपड़ी, दुर्जनपुर, तोशाम, काबरेल, सीसवाला, खारिया डोभी, लितानी आदि रूट पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद बसें आनी शुरू हो गई थी। अब सोमवार से ही सभी बसें सुचारू रूप से चलेगी। हिसार डिपो में कुल 262 बसें हैं।

शनिवार दोपहर बाद गांवों में भेज दी थीं बसें
दरअसल, रोडवेज की ओर से शनिवार दोपहर को ही बसें गांवों में भेज दी गई थी। यहां से फिर रविवार सुबह कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर रवाना हुई। यात्रियों का कहना है कि बसों की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने पर काफी परेशानी हुई। उनका कहना है कि जब भी कोई राज्यस्तरीय कार्यक्रम होता है तो सबसे ज्यादा बसें हिसार डिपो से ही जाती हैं। ऐसे में रोडवेज को कोई दूसरा विकल्प भी देखना चाहिए।
विज्ञापन


मुझे भादरा जाना है। मगर काफी देर से बस नहीं आई है। यदि बसें कार्यक्रम में भेजी हैं तो रोडवेज की ओर से कोई अन्य प्रबंध किए जाने चाहिए थे। यात्री दिनभर परेशान रहे। - कृष्ण, यात्री

मुझे बस स्टैंड आकर पता चला कि बसें भिवानी में गई हुई हैं। मैं बुडाना से आया हूं और मुझे बुडाक जाना है। मगर काफी देर से बस नहीं आई है। काफी परेशानी हुई है। - सत्यवान, यात्री
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें