फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम ही नहीं, पीएम भी बनेगा म्हारा केजरीवाल’

Mon, 23 Dec 2013 11:22 PM IST
सिवानी मंडी (हिसार)/प्रेम सारस्वत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी के एक सामान्य परिवार में जन्मे अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में सरकार बनाने की घोषणा के साथ ही यहां जश्न का माहौल है।
विज्ञापन



यहां पर उनके चाचा-चाची को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। केजरीवाल के रिश्तेदार भी अपने इस लाल की आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर फूले नहीं समा रहे हैं। वे तो अब बस यही कह रहे हैं कि उनका लाल सीएम ही नहीं, पीएम भी बनेगा। उनके घर के अलावा मंडी में भी लोग दिन भर केजरीवाल की जीत की ही बातें करते रहे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि सिवानी के छौरे नै उनका नाम दुनिया मै ऊंचा कर दिया।

बाथरूम में भी पढ़ते थे केजरीवाल : चाचा
केजरीवाल के अनाज मंडी स्थित पैतृक निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, हालांकि उनके चाचा चाची उसी शांत स्वभाव में नजर आए। चाची राम दुलारी ने कहा कि अरविंद में राज करने के गुण बचपन से ही थे क्योंकि वह हमेशा पढ़ाई में रुचि रखता था। यहां तक की स्कूल की पढ़ाई बाथरूम में कर लेता था। ऐसा किताबी कीड़ा उन्हांने कभी नहीं देखा।
विज्ञापन


खटिया से उठ खड़े हुए बीमार चाचा
चाचा मुरारी लाल केजरीवाल बेशक बीमारी की वजह से खाट पकड़ हुए हैं, लेकिन केजरीवाल के सीएम बनने की खबर सुनते ही वो भी उठ खड़े हुए और कहा कि सीएम नहीं, वो पीएम भी बनेगा। उसमें समाज सेवा की भावना कूट कूटकर भरी है और कृष्ण का दूसरा अवतार है क्योंकि अरविंद का जन्म भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सिवानी में हुआ था। वह देश से बुराइयों का अंत करेगा। उनकी चाची पिसता देवी केजरीवाल ने कहा कि अरविंद में सरकार चलाने के गुण मौजूद हैं और वो चलाकर भी दिखाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा भतीजा : चाचा
चाचा गिरधारी लाल केजरीवाल ने कहा कि यह तो एक शुरुआत है और उन्हें भरोसा है कि अरविंद प्रधानमंत्री की कुर्सी तक भी पहुंचेगा। उन्होंने अरविंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई की उनका बेटा दिल्ली वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उधर, अनाज मंडी के प्रधान दीनदयाल बंसल कहते हैं कि अरविंद की इस कामयाबी से सिवानीवासियों को गर्व है कि सिवानी में पैदा हुए इस लाड़ले ने दिल्ली में परचम फहराया और आम आदमी की उम्मीदों को जिंदा रखा।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें