हांसी। बजरंग आश्रम में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम सोमवार को शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। इस दाैरान 1947 के विभाजन में शहीद हुए बलिदानियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर विधायक विनोद भयाना, भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ उपस्थित होंगे।
जगमोहन यादव ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पुनीत मदान को जिला संयोजक व कृष्ण भयाना, मनोज रहेजा, विनोद जुनेजा, अमरजीत सिंह, सुनील मेहता को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर फरीदाबाद में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहेंगे। संवाद