उमरा गेट के समीप स्थित पुरानी सब्जी मंडी ।
हांसी। त्योहार के दिनों में बाजार में पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद ने पुरानी सब्जी मंडी का चयन किया है। मंडी में वाहनों का पार्किंग स्थल बनाने के लिए मार्केट कमेटी से भी एनओसी मांगी गई है। योजना सिरे चढ़ती है तो त्योहार के दिनों में बाजार में पार्किंग की समस्या नहीं होगी।
त्योहारी सीजन में बाजार में जाम की समस्या आम है। बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर व सड़कों को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस जिला के एसपी अमित यशवर्धन ने दो दिन पहले बाजारों में निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने भी पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग स्थल को चुना था। साथ ही बाजारों में त्योहार के दिनों में भारी वाहन, चार व दुपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए थे कि पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग बनाई जाए। अब इस जगह पर पार्किंग बनाने के लिए नगर परिषद भी सहमत है। नगर परिषद ने पार्किंग बनाने से पहले मार्केट कमेटी के अधिकारियों से पूछा है।
रैंप की जरूरत पड़ेगी
पुरानी सब्जी मंडी के बीच में एक बड़ा सा चबूतरा है। जिस पर चढ़ने के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। रैंप न होने के कारण दुपहिया व चार पहिया वाहन इस पर खड़े नहीं हो सकते है। ऐसे में यहां पर रैंप बनाए जाने की जरूरत है।
त्योहारी सीजन में पुरानी सब्जी मंडी में वाहनों की अस्थायी पार्किंग जाने की योजना है। इसके लिए मार्केट कमेटी से पत्र लिखकर पूछा है। अगर उन्हें कोई आपत्ति नहीं हुई तो योजना को सिरे चढ़ाएंगे। वहां पर सफाई करवा दी है।
- डॉ़ सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी।
इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। पत्र का जवाब सोमवार को दे दिया जाएगा।
- अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी, हांसी।