फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 56.70 लाख रुपये की लागत से ढाणी कुतुबपुर में बना पार्क

Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी पार्क का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद भयाना। प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। ढाणी कुतुबपुर गांव में 56.70 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया गया। जहां पर पार्क बनाया गया है पहले वहां पर कचरे के ढेर लगे रहते थे। पार्क का विधायक विनोद भयाना ने उद्घाटन किया। यह पार्क हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंचायती राज विभाग ने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में निर्मित किया है।
इस पार्क में ग्रामीणों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए 40 बेंच, गार्डन घास, प्रवेश द्वार, वॉकिंग ट्रैक व 150 से अधिक पौधों को रोपित किया गया है। इसके अलावा पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए एक आधुनिक सबमर्सिबल पंप सेट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विधायक भयाना ने बताया कि यह पार्क गांववासियों के लिए एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। यहां लोग सुबह-शाम सैर, योग और सामूहिक बैठकों जैसी गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जहां सुंदर पार्क बना है, कुछ समय पहले तक वहां कचरा पड़ा रहता था। ग्रामीणों की मांग पर इस स्थान को विकसित कर पार्क का स्वरूप दिया गया। चहारदीवारी, मिट्टी भरत, हरियाली और अन्य सुविधाओं सहित 9 महीनों में यह कार्य पूर्ण हुआ है। इस दौरान सरपंच अजय कुमार, संदीप गुर्जर, सोनू जांगडा, संजय चावड़ा, साहिल भयाना, पटेल सिंह, रोहतास चिवड़ा, अनिल कोहली, पवन कुमार सैनी, पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल, मनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें