फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: हिसार की बेटी अंतिम पदक के लिए आज लगाएगी पहला दांव, माता-पिता ने की पूजा कर जीत की कामना

Wed, 07 Aug 2024 09:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बड़ी बहन मीनू ने बताया कि उसकी अंतिम से सोमवार को बात हुई थी। अंतिम ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। तैयारी पूरी है। पदक लेकर ही लौटेगी। अंतिम मूलरूप से गांव भगाना की रहने वाली है।
विज्ञापन
पहलवान अंतिम पंघाल अपने पर्सनल कोच भगत सिंह के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में बुधवार को हिसार की पहलवान अंतिम पंघाल अपना पहला मैच खेलेगी। मैच से एक दिन पहले अंतिम के माता-पिता ने गांव भगाना के नागा बाबा मंदिर में जाकर पूजा की और बेटी की जीत के लिए कामना की। अंतिम 53 किलोग्राम भारवर्ग में दमखम दिखाएगी। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। अंतिम की बहन निशा हौसला बढ़ाने के लिए पेरिस गई हुई है।

विज्ञापन


अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अंतिम ने अपने पिता-माता से गोल्ड जीतने का वादा किया है। बड़ी बहन मीनू ने बताया कि उसकी अंतिम से सोमवार को बात हुई थी। अंतिम ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। तैयारी पूरी है। पदक लेकर ही लौटेगी। अंतिम मूलरूप से गांव भगाना की रहने वाली है। परिवार कुछ सालों से हिसार के गंगवा में रह रहा है।

बेटी से कुछ मिनट ही बात हुई थी। बेटी ने पदक जीतने का वादा किया है। मंगलवार को गांव भगाना के मंदिर में पूजा करने गए थे। बेटी की जीत की कामना की है। -रामनिवास, अंतिम के पिता
विज्ञापन


छोटी सी उम्र में बेटी कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। पहली बार बेटी ओलंपिक खेलेंगी। बेटी पदक लेकर आएगी। मेरी ओर से बेटी को शुभकामनाएं। -कृष्णा, अंतिम की माता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें