फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लो को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

विज्ञापन
हिसार। तरूण ढिल्लो। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हिसार के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लो को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ माता सलोचना देवी भी साथ होंगी। मूलरूप से सातरोड़ कला के रहने वाले तरुण ढिल्लो वर्तमान में बहादुरगढ़ में साइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी में कोच सुरेंद्र राठी के पास अभ्यास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टोक्यो में हुए पैरालंपिक में तरुण ढिल्लो ने चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं, अब तरुण ढिल्लो का एशियन गेम्स व वर्ल्ड चैंपियनशिप पर फोकस है।
विज्ञापन

तरुण ढिल्लो का चयन 2018 से 2022 तक की चार साल की उपलब्धियों के आधार पर किया गया। तरुण ने बताया कि उन्हें सोमवार रात को ही अवॉर्ड मिलने की सूचना मिली थी। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ने बताया कि अर्जुन अवॉर्ड खिलाड़ी को हरियाणा व केंद्र सरकार पेंशन देती है। इसके अलावा ट्रेन की टिकट आजीवन फ्री रहती है। तरुण ने बताया कि अब उनका सपना एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का है। इसके लिए वह रोजाना सात से आठ घंटे तक अभ्यास कर रहा है। वर्ष 2023 में एशियन गेम्स चाइना और वर्ल्ड चैंपियनशिप थाइलैंड में होगी।
विज्ञापन

इन उपलब्धियों के आधार पर मिलेगा अवॉर्ड
- वर्ष 2018 में एशियन पैरा गेम्स में सिंगल मुकाबले में स्वर्ण और टीम इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंगल व डबल मुकाबले में रजत पदक
- वर्ष 2022 में टोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें