फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल की मिट्टी खेत में गिरने से गुस्साएं पड़ोसी ने किया था युवक के सिर पर कसौले से वार, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कालीरावण गांव में डोल (मेढ) की मिट्टी पड़ोसी के खेत में गिरने से 15 दिन पहले विवाद हो गया था। पड़ोसी किसान ने कसौले से 33 वर्षीय प्रमोद के सिर पर वार किया था। इसके बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार चला जहां मंगलवार सुबह प्रमोद ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अग्रोहा थाना पुलिस ने हमला करने वाले मंगतू और उसकी मां संतोष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कालीरावण गांव निवासी राजबाला ने बताया कि उनके पति राजपाल पुलिस विभाग में एएसआई पद पर तैनात थे। कुछ साल पहले बीमारी के कारण उनका देहांत हो गया। बड़ा बेटा प्रमोद खेतीबाड़ी संभाल रहा था। 31 अक्तूबर की सुबह साढ़े दस बजे मैं और मेरा बेटा अपने खेत की डोल पर मिट्टी लगा रहा थे। कुछ मिट्टी मंगतू के खेत में गिर गई। इस पर मंगतू ने झगड़ा किया। मंगतू ने कसौले से प्रमोद के सिर पर वार कर दिया जबकि उसकी मां संतोष ने प्रमोद के साथ मारपीट की। लहूलुहान हालत में बेटे को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। 15 दिन इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह प्रमोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त मामले में मंगतू और उसकी मां संतोष के खिलाफ अब हत्या की धारा जोड़ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें