हिसार। आंबेडकर नगर बस्ती के पास वीरवार को बमनुमा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंंभिक जांच के बाद रोशनी करने वाले उपकरण बताया। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि आंबेडकर बस्ती निवासी भारत ने सूचना दी थी कि दो युवक सुबह लोहे-पीतल आदि धातुओं के बने चार बमनुमा वस्तुएं लेकर कबाड़ी के पास पहुंचे थे। कबाड़ी को संदिग्ध सामग्री लगी तो डायल 112 टीम को फोन किया। इसके बाद पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध सामान को कब्जे में लिया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस बारे में सेना को अवगत कराया और टीम भी पहुंची। कबाड़ी और युवकों से भी पूछताछ की है और जा सामग्री मिली उसे डिस्पॉज कर दिया है।
पिछले साल कबाड़ी की दुकान पर हुआ था विस्फोट
24 जून 2025 को हिसार के ऋषिनगर में कबाड़ की दुकान पर दोनों तरफ से बंद पाइप को कांटे पर तौलते समय उसमें जोरदार विस्फोट हुआ था। इससे सिरसा रोड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का श्रीचंद और एक अन्य युवक लक्की घायल हो गया था। बाद में निजी अस्पताल में श्रीचंद की मौत हो गई थी। इसी तरह 5 जुलाई 2019 को आर्मी कैंट के पास गांव सातरोड़ कला में एंटी टैंक गोले मिले थे।
-
कबाड़ी के यहां से जो संदिग्ध सामग्री मिली है वो विस्फोटक नहीं रोशनी करने वाले उपकरण थे। युवक इसे कहां से लाए थे इसकी जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।
- मदनलाल, पुलिस प्रवक्ता